बुलंदशहर : 19 / सितम्बर / 2026 : नरौरा थाना पुलिस की वाजिदपुर रजवाहे के पास चेकिंग के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की गोली लगने से बदमाश धनेश घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार धनेश गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहा था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। घायल बदमाश को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
मौके से पुलिस ने बदमाश के कब्जे से तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










