Home » उत्तर प्रदेश » स्पोर्ट्स स्टेडियम में निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का डीएम ने लिया जायजा

स्पोर्ट्स स्टेडियम में निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का डीएम ने लिया जायजा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

हाथरस : 21 / सितम्बर / 2026 :   जिलाधिकारी अतुल वत्स ने सोमवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण कर वहां चल रहे निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्टेडियम में निर्माणाधीन लॉन टेनिस कोर्ट तथा रनिंग ट्रैक में डाली जा रही मिट्टी के कार्य का निरीक्षण किया।

उन्होंने मौके पर कार्य की गुणवत्ता को परखा और संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने स्टेडियम में कराए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्यों को भी निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी लंबित कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र पूरा कराया जाए तथा निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

निरीक्षण के दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी, संबंधित कार्यदायी संस्था के प्रभारी अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This