ककोड़ : 23 / सितम्बर / 2026 : ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव रोनी सलोनी निवासी छाया शर्मा पत्नी मोहित शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 21 तारीख की सुबह वह अपने घर पर काम कर रही थीं।
इसी दौरान गांव के ही योगेश शर्मा पुत्र सोमनाथ शर्मा और मनोज शर्मा पुत्र सोमनाथ शर्मा वहां पहुंचे और उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर दोनों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
पीड़िता के अनुसार, जब उन्होंने मारपीट का कारण पूछा तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
ककोड़ थाना प्रभारी सुदेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर योगेश शर्मा और मनोज शर्मा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










