Home » बुलंदशहर » न्यायालय के आदेश पर अवैध हथियार और शराब का निस्तारण

न्यायालय के आदेश पर अवैध हथियार और शराब का निस्तारण

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जहांगीराबाद  : 23 / सितम्बर / 2026 :   जहांगीराबाद कोतवाली परिसर में बुधवार को न्यायालय के आदेश पर विभिन्न मुकदमों से संबंधित माल का निस्तारण किया गया। इस दौरान मालखाने में रखे बड़ी संख्या में अवैध हथियारों को कटर से काटकर नष्ट किया गया, जबकि बरामद अवैध शराब को गड्ढा खोदकर जेसीबी की मदद से नष्ट कराया गया।

कार्रवाई के दौरान मालखाने में रखे अवैध हथियारों को बाहर निकालकर कटर से काटा गया। इसके बाद अवैध शराब की बोतलों को गड्ढे में डालकर जेसीबी से कुचल दिया गया। पूरी कार्रवाई अधिकारियों की निगरानी में नियमानुसार कराई गई।

इस दौरान अनूपशहर के क्षेत्राधिकारी भरत कुमार सोनकर, तहसीलदार मुन्ने खां, आबकारी निरीक्षक अभिषेक कुमार, अभियोजन अधिकारी पंकज गौतम तथा कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर मौजूद रहे।

क्षेत्राधिकारी भरत कुमार सोनकर ने बताया कि न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए मुकदमों से संबंधित माल का निस्तारण कराया गया है। मुकदमों में जमा धनराशि की गणना के बाद उसे सरकारी खाते में जमा कराया जाएगा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment