Home » बुलंदशहर » ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, चालक हिरासत में

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, चालक हिरासत में

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जहांगीराबाद  : 23 / सितम्बर / 2026 :  जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में अंधियार-बझेड़ा गांव के बीच बुधवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया।

अनूपशहर थाना क्षेत्र के गांव बक्सरा निवासी तनुज पुत्र कैलाश चंद बाइक से धौलाना, हापुड़ जा रहा था। बताया गया कि अंधियार-बझेड़ा गांव के बीच सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि तनुज गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के चाचा रामकेश ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment