Home » बुलंदशहर » बसपा के संभावित प्रत्याशी मुकेश पंडित के जनसंपर्क अभियान को मिला मीणा और बघेल समाज का समर्थन

बसपा के संभावित प्रत्याशी मुकेश पंडित के जनसंपर्क अभियान को मिला मीणा और बघेल समाज का समर्थन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर : 25 / सितम्बर / 2026 :   उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। बहुजन समाज पार्टी के संभावित प्रत्याशी मुकेश पंडित ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज करते हुए पहासू ब्लॉक के विभिन्न गांवों का दौरा किया और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।

इसी क्रम में मुकेश पंडित ने ग्राम बरौला और नगला में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों, विशेष रूप से मीणा समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। ग्रामीणों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया, जबकि बुजुर्गों ने उन्हें आशीर्वाद दिया।

इसके बाद मुकेश पंडित ग्राम भोपतपुर पहुंचे, जहां बघेल समाज के वरिष्ठ नागरिक महावीर सिंह बघेल ने अपने आवास पर उनका स्वागत किया। इस दौरान महावीर सिंह बघेल और उनके परिवार की ओर से मुकेश पंडित को समर्थन देने की बात कही गई।

जनसंपर्क के दौरान मिले स्वागत और समर्थन पर मुकेश पंडित ने कहा कि बरौला, नगला और भोपतपुर में उन्हें जो प्यार और सम्मान मिला है, उसके लिए वह मीणा और बघेल समाज सहित क्षेत्र के सभी लोगों के आभारी हैं।

उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का आशीर्वाद और जनता का विश्वास उनके लिए महत्वपूर्ण है तथा वह क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment