Home » गाजियाबाद » लिंक रोड चोरी का खुलासा, 30 लाख के जेवर बरामद

लिंक रोड चोरी का खुलासा, 30 लाख के जेवर बरामद

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गाजियाबाद : 25 / सितम्बर / 2026 :   थाना लिंक रोड पुलिस ने चोरी की बड़ी वारदात का सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए आभूषण, सामान, 29 हजार रुपये की नकदी तथा घटना में प्रयुक्त पेचकस और सरिया बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार बरामद आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 25 से 30 लाख रुपये है। पुलिस के मुताबिक 19 सितंबर को रामप्रस्थ कॉलोनी निवासी प्रदीप गुप्ता द्वारा थाना लिंक रोड में लिखित तहरीर देकर सूचना दी गई थी कि अज्ञात चोर उनके घर से नकदी, सामान एवं आभूषण चोरी कर ले गया है।

तहरीर के आधार पर थाना लिंक रोड पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ए)/331(4) के तहत अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण एवं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया। विवेचना के दौरान पुलिस टीमों ने घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र में उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया तथा मैनुअल इनपुट के आधार पर संदिग्धों के संबंध में जानकारी जुटाई।

पुलिस के अनुसार प्राप्त साक्ष्यों एवं सूचना के आधार पर 24 सितंबर को अली मोहम्मद उर्फ अलीमुद्दीन, उम्र 36 वर्ष, निवासी सीमापुरी, दिल्ली को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए आभूषण एवं अन्य सामान के अतिरिक्त 29 हजार रुपये नकद बरामद किए। साथ ही चोरी की वारदात में प्रयुक्त पेचकस एवं सरिया भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार बरामद आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 25 से 30 लाख रुपये है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

आरोपी से पूछताछ के आधार पर घटना से संबंधित अन्य तथ्यों एवं संभावित संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण में विवेचनात्मक कार्रवाई प्रचलित है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment