शिकारपुर : 27 / सितम्बर / 2026 : यूजीसी और एससी-एसटी से जुड़े मुद्दों को लेकर धौलाना तहसील में आयोजित आंदोलन में शामिल होने जा रहे किसान जागरूक युवा संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों को शिकारपुर पुलिस ने रास्ते में रोक दिया। पुलिस की कार्रवाई के चलते संगठन के पदाधिकारी और उनकी टीम आंदोलन में शामिल नहीं हो सकी।

जानकारी के अनुसार किसान जागरूक युवा संगठन के राष्ट्रीय महासचिव भानु प्रताप सिंह और राष्ट्रीय सचिव विकास राघव अपने समर्थकों के साथ पैतृक गांव नराईच से धौलाना तहसील के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान रास्ते में शिकारपुर पुलिस बल के साथ मौजूद मिली। पुलिस टीम ने संगठन के पदाधिकारियों को रोकते हुए उन्हें आगे जाने से रोक दिया।
संगठन के राष्ट्रीय सचिव विकास राघव ने पुलिस की कार्रवाई पर रोष जताते हुए कहा कि उन्हें धौलाना पहुंचने से पहले ही रास्ते में रोक दिया गया, जिसके कारण उनकी पूरी टीम आंदोलन में शामिल नहीं हो सकी। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों में हस्तक्षेप बताया।
मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार, उपनिरीक्षक प्रशान्त चौधरी और एसआई अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।









