खुर्जा : 28 / सितम्बर / 2026 : राजनीतिक गतिविधियां तेज होने के बीच भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं बॉलीवुड लेखक मुकेश कुमार मासूम लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क कर लोगों से संवाद कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने खुर्जा जंक्शन क्षेत्र का दौरा कर स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
जनसंपर्क के दौरान मुकेश कुमार मासूम ने लोगों से भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और प्रदेश सरकार की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों को लेकर बातचीत की। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के समर्थन में अपील भी की।

इस दौरान उन्होंने रजनी चौधरी, जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू महासंघ मातृ शक्ति प्रकोष्ठ, ममता देवी, पूजा शर्मा, प्रीति देवी, कपिल सहित कई स्थानीय लोगों से मुलाकात की। लोगों के साथ बातचीत में क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों तथा अन्य जनहित के विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
मुकेश कुमार मासूम ने कहा कि जनप्रतिनिधि और राजनीतिक कार्यकर्ता के लिए जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं एवं अपेक्षाओं को समझना जरूरी है। उन्होंने कहा कि उनका जनसंपर्क अभियान केवल राजनीतिक संवाद तक सीमित नहीं है, बल्कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनकर उन्हें संबंधित अधिकारियों एवं स्तर तक पहुंचाने का भी प्रयास है।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार की कानून-व्यवस्था, विकास और महिला सुरक्षा से संबंधित कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन विषयों पर सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए वह जनता से भाजपा के समर्थन की अपील कर रहे हैं।
मुकेश कुमार मासूम ने कहा कि खुर्जा विधानसभा क्षेत्र में उनका जनसंपर्क लगातार जारी रहेगा। गांवों, कस्बों और शहरी क्षेत्रों में पहुंचकर विभिन्न वर्गों के लोगों से मुलाकात की जाएगी और क्षेत्र की समस्याओं एवं सुझावों को प्रमुखता से समझने का प्रयास किया जाएगा।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










