Home » राजनीति » संजय सिंह को 5 दिन की ED रिमांड पर भेजा, राउज एवेन्यू कोर्ट फैसला

संजय सिंह को 5 दिन की ED रिमांड पर भेजा, राउज एवेन्यू कोर्ट फैसला

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

दिल्ली /०५ अक्टूबर २०२३ : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को शराब घोटाले में ईडी ने बुधवार को गिरफ्तार किया था. रातभर उन्हें ईडी के हेडक्वार्टर में रखने के बाद दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया है. इस मामले में सुनवाई पूरी हो चुकी है.कोर्ट ने उन्हें 5 दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया है. .सुनवाई के दौरान कोर्ट ने ईडी से पूछा कि जब संजय सिंह के खिलाफ आपके पास पुख्ता सबूत थे, तो फिर गिरफ्तारी में इतना वक़्त क्यों लगाया? साथ ही पूछा कि पैसों के जिस लेनदेन की बात आप (ED) कर रहे हैं, तो मामला तो काफी पुराना है, फिर गिरफ्तारी में इतनी देरी क्यों? वहीं जब ईडी ने संजय सिंह की 10 दिन की कस्टडी मांगी तो कोर्ट ने ईडी से पूछा कि संजय सिंह का फोन आपके पास जब्त है, तो कस्टडी क्यों चाहिए?

कोर्ट में ईडी ने कहा कि इस मामले में बयान अभी दर्ज हुए हैं. दिनेश अरोड़ा के कर्मचारी ने बताया कि उसने 2 करोड़ रुपए संजय सिंह के घर दिए थे. इसके 1 करोड़ इंडो स्प्रिट के ऑफिस से लेकर भी संजय सिंह के घर दिए थे. कल (4 अक्टूबर 2023) जो सर्च हुई, उसमें डिजिटल एविडेंस मिला है. उसको लेकर कन्फ्रंट करना है. साथ ही ईडी ने कहा कि संजय सिंह का फोन हमने जब्त कर लिया है. इसमें कुछ कॉन्टैक्ट नंबर मिले हैं. हमें कुछ कन्फ्रंट कराना है.

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This