Home » धर्म » भगवान श्री रामचंद्र का जटायु से मिलन

भगवान श्री रामचंद्र का जटायु से मिलन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुरजा/१८ अक्टूबर २०२३:श्री राम लीला मैदान खुरजा में आज श्री राम चंद्र जी का जटायू मिलन एवम जटायू का मोक्ष प्राप्ति, श्री राम चंद्र जी द्वारा शबरी पर कृपा बरसाना, श्री राम चंद्र जी एवम सुग्रीव मित्रता बाली सुग्रीव युद्ध, बाली का मरण, सुग्रीव का प्रभु राम चंद्र जी द्वारा राजतिलक का सुंदर मंचन हुआ। माता जानकी जी की तलाश में श्री राम चंद्र जी, अनुज लक्ष्मण संग वनों में घूम रहे थे। वह जंगल निवासियों के साथ साथ जीव जंतुओं से भी माता जानकी के बारे मे पूंछ रहे थे। हे खग मृग हे मधुकर श्रेयणी तुम देखी सीता मृगनयनी। रास्ते में उन्हें घायल अवस्था में घायल पक्षी राज जटायू मिलते हैं। घायल वृद्ध जटायू रावण द्वारा सीता जी के हरण कर ले जाने ओर विरोध करने पर पंख काटकर घायल करने का वृतांत सुनाया। इस पर श्री राम चंद्र जी घायल जटायू पर कृपा कर मोक्ष प्रदान करते हैं। इसके बाद माता जानकी जी की खोज में मतंग ऋषि के आश्रम पहुंचते हैं। वर्षों से ऋषि मतंग के आश्रम में रहने वाली शबरी प्रभु राम को देखकर धन्य हो उठती है। श्री राम चंद्र जी के चरणों में बारंबार शीश नवाती हैं। चरणों में लोटकर उनकी चरण वंदना करती हैं। प्रभु राम उन्हे आदर के साथ उठाते हैं। शबरी प्रभु राम ओर लक्ष्मण की थकान देखकर आश्रम में लगे बेर तोड़कर लाती हैं तथा कक्ख कर उन्हे खिलाती हैं। ताकि शी राम चंद्र जी को मीठे मीठे फल ही मिले। भावनाओं के भूखे प्रभु राम शबरी के झूठे बेर बड़ी चाव से खाते हैं। शी राम शबरी को कहते है कि वह तो नवधा भक्ती को प्राप्त हो चुकी है। अंत में शबरी भी मोक्ष को प्राप्त हो जाती हैं। वन में श्री राम चंद्र जी की भेंट किसकिंधा नरेश बाली से प्रताड़ित सुग्रीव से होती है। श्री राम ओर सुग्रीव का मिलन होता है। तथा मित्रता में बदल जाता है। सुग्रीव श्री राम चंद्र जी को बाली के अत्याचार ओर वियाभिचार की कहानी सुनाता है। सुग्रीव श्री राम चंद्र जी को बाली के अथाह बल और कमजोरी की कहानी बताता है। श्री राम चंद्र जी के आदेश पर सुग्रीव बाली को युद्ध के लिए ललकारता है। प्रभु राम चंद्र जी बाली का वध कर देते हैं। और सुग्रीव को किसकिन्धा का राजतिलक करते हैं। उपस्थित श्रद्धालु श्री राम चंद्र के जयकारों से सभी दिशाओं को गुंजायमान का देते हैं। वातावरण राममय हों जाता है। लिया वियवस्थताओं मे नवीन कुमार प्रधान नंद किशोर शर्मा महामंत्री राजीव बंसल जनरल मैनेजर सचिन बंसल कोषाध्यक्ष देवेंद्र आर्य, अशोक टिम्मी विनीत आर्य प्रमोद वर्मा संचित गोविल वासुदेव शर्मा कौशल अग्रवाल आचार्य वेदप्रकाश अनिल शर्मा रवि अग्रवाल डी सी गुप्ता चंद्र प्रकाश तायल मीडिया प्रभारी अंकुर विशाल वाधवा राजीव वाष्र्णेय पवन कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment