खुर्जा : सेवा समिति (रजिस्टर्ड ) खुर्जा के तत्वाधान में श्री रामलीला सेवा शिविर वर्ष 2023 जो दिनांक 15 अक्टूबर 2023 से दिनांक 26 अक्टूबर 2023 तक अपनी सेवा देता आ रहा है उसका आज समापन विधि विधिवत रूप से हो गया है सेवा शिविर की मुख्य उपलब्धि मैं समिति के वरिष्ठ सदस्य डॉ करनल अमर सिंह एवं लाल बहादुर सक्सेना जी के द्वारा भूतपूर्व सैनिक सम्मेलन का होना एवं एवं प्रत्येक पूर्व सैनिक को सम्मान के रूप में एक प्रतीक चिन्ह का दिया जाना, जल सेवा एवं श्री रामलीला मेले में स्काउट गाइड बच्चों ने अपने परिवार से बिछड़ने वाले बच्चों को अपने माता-पिता से मिलाना एवं निशुल्क बच्चों की प्रतियोगिता प्रमुख रूप से हैं शिविर के समापन पर सभा अध्यक्ष शतीश कुमार सिसोदिया, मुख्य अतिथि अंकुर अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में शिव कुमार गॉड एड,श्री अनिल अग्रवाल महाराजा,पंडित खेमचंद शर्मा, पंडित सुभाष गौतम एवं मनोज कुमार शर्मा एड श्री रामलीला सेवा शिविर मैं डिस्काउंट गाइड्स एवं उनके सीनियर को उनकी सेवा के उपलक्ष में उनको प्रतीक चिन्ह एवं स्मृति पत्र देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर सेवा समिति रजिस्टर्ड खुर्जा केअध्यक्ष महेश भार्गव, सचिव प्रियदर्शन भारद्वाज ,कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौतम ,शिविर अध्यक्ष अजय कौशल और संस्कृत सचिव योगेंद्र गुप्ता जी एवं मीडिया प्रभारी डीसी गुप्ता जी, केहर सिंह राणा, विनोद कुमार शुक्ला, त्रिलोकचंद गौड़, नरेंद्र वशिष्ठ ,सुशील अग्रवाल, जितेंद्र बंसल एडवोकेट ,डॉक्टर बकुल तायल, प्रेम प्रकाश अरोड़ा, अनुज गुप्ता ईश्वर चंद शर्मा, आर सी वर्मा एवं महेंद्र सिंह (चीफ साहब ) का विशेष सहयोग रहा।




![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












