Home » धर्म » श्री मैंढ़ राजपूत स्वर्णकार समाज ने लगाया शिव कावड़ शिविर

श्री मैंढ़ राजपूत स्वर्णकार समाज ने लगाया शिव कावड़ शिविर

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा संवाददाता।

श्री मैंढ़ राजपूत स्वर्णकार समाज द्वारा वैद्य यज्ञ दत्त शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय पर शिव भक्तों के लिए कवर शिवर का आयोजन किया है जिसका शुभारंभ उप जिलाधिकारी खुर्जा दुर्गेश सिंह ने फीता काटकर किया उसके बाद नगर पालिका परिषद खुर्जा की अध्यक्षा अंजना भगवान दास सिंघल नेत दीप प्रज्वलन किया साथ ही गोपाल दत्त शर्मा ने भी दीप प्रज्वलित कर शिव कावर शिविर का शुभारंभ करने में सहयोग दिया।

धरपा चुहरपुर के पास स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर श्री मैंढ़ राजपूत स्वर्णकार समाज द्वारा शिव कावड़ लाने वाले शिव भक्तों के लिए सेवा भाव के साथ शिविर का आयोजन किया है जो 2 तारीख तक चलेगा जिसमें संरक्षक लीला सिंह पहलवान रामकृष्ण वर्मा राजकुमार वर्मा अध्यक्ष रवि वर्मा हैप्पी सचिव शैलेंद्र सिंह वर्मा बंटी उपसचिव विकास वर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश वर्मा सोनू ,शेखर वर्मा ,बबली वर्मा ,शरद वर्मा, अजय वर्मा ,अमित वर्मा, वासु वर्मा ,सनी वर्मा ,योगेश वर्मा ,सुदेश वर्मा व सौरव वर्मा आदि समेत समाज के लोगों ने सहयोग दिया। निरीक्षण और शिव भक्तों के लिए की गई व्यवस्थाओं का उप जिलाधिकारी दुर्गेश सिंह तथा थाना खुर्जा देहात प्रभारी राहुल चौधरी ने जायजा लेते हुए सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए भी आयोजन करता हूं से कहा। आयोजको ने शिविर के शुभारंभ के बाद उप जिलाधिकारी दुर्गेश सिंह , थाना प्रभारी राहुल चौधरी व गोपाल दत्त शर्मा तथा अध्यक्षा अंजना भगवान दास सिंघल का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment