बुलंदशहर : 14 / अगस्त / 2025 : बुलंदशहर में छेड़छाड़ करने पर बहन ने भाई की हत्या कर दी। बुधवार दोपहर भाई नशे में बहन के घर पहुंचा। अकेली देखकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। बहन ने उसकी गर्दन पर चाकू रखा और गला रेत दिया। फिर मां को घटनास्थल पर छोड़ा और घर से फरार हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे में लहूलुहान शव पड़ा था। गले पर धारदार हथियार से कट का निशान था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। आरोपी बहन की तलाश शुरू की। कुछ ही देर में पुलिस ने उसे गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। मामला थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के रामानगर का है।वाल्मीकि बस्ती का 22 साल का युवक अपनी 26 साल की बहन के यहां आया था। वह अस्पताल में सफाईकर्मी है। उसकी बहन और मां भी वहीं काम करते हैं। भाई का घर बहन की सुसराल से 100 मीटर दूर है। वह दोपहर में शराब पीकर बहन के घर पहुंचा। नशे में बहन से बदतमीजी करने लगा। बहन ने टोका पर वह नहीं माना। गुस्से में बहन किचन से चाकू लेकर आई और उसका गला रेत दिया। वारदात के वक्त घर पर बहन और भाई ही थे। बहनोई काम पर गया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की मां भी आ गई। पुलिस ने आसपास और परिजनों से मामले की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












