Home » बुलंदशहर » खुर्जा में लगातार बारिश से लोगो को उठानी पड़ रही काफी परेशानी , अंडरपास और गांव की सड़कों पर भरा पानी

खुर्जा में लगातार बारिश से लोगो को उठानी पड़ रही काफी परेशानी , अंडरपास और गांव की सड़कों पर भरा पानी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 14 / अगस्त / 2025 :  खुर्जा में पिछले एक सप्ताह से हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के अगवाल गांव में कई स्थानों पर पानी भर गया है। ईदगाह रोड और बरौली मार्ग पर घुटनों तक गंदा पानी जमा है। अंडरपास में भी बारिश का पानी भर गया है।इससे इस्लामाबाद, हसनगढ़, चूहरपुर समेत कई गांवों का खुर्जा नगर से संपर्क टूट गया है। स्थानीय निवासी सलीम खान ने बताया कि हर बारिश में यही स्थिति बनती है। गांव के राहुल सोलंकी के अनुसार, अंडरपास में पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। लोग जान जोखिम में डालकर खेतों के रास्ते आवागमन करने को मजबूर हैं। लगातार बारिश से जनपद में तापमान में गिरावट आई है। कुछ स्थानों पर मकान गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद प्रशासन और रेलवे विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This