Home » बुलंदशहर » खुर्जा में स्पेयर पार्ट्स की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग

खुर्जा में स्पेयर पार्ट्स की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]
बुलंदशहर : 15 / अगस्त / 2025 : खुर्जा में अलीगढ़ चुंगी के पास रिहायशी इलाके में स्थित भोलू की स्पेयर पार्ट्स की दुकान में देर रात अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी और पुलिस ने घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान में रखा स्पेयर पार्ट्स का सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। दुकान मालिक भोलू ने बताया कि आग से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। रिहायशी इलाके में दुकान होने के कारण बड़ी दुर्घटना की आशंका थी, लेकिन समय पर दमकल विभाग की कार्रवाई से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This