Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में हर्ष फायरिंग में पिस्टल से चली गोली, BJP नेता धर्मेंद्र भाटी के सीने को छेद गई, मौत

बुलंदशहर में हर्ष फायरिंग में पिस्टल से चली गोली, BJP नेता धर्मेंद्र भाटी के सीने को छेद गई, मौत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलन्दशहर : 28 / नवंबर / 2025 :  बुलंदशहर के थाना चोला क्षेत्र का है जहां शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। हर्ष अब तो देख लो फायरिंग में एक भाजपा नेता की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच प्रधान में जुटी है। मामला है उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के थाना चोला क्षेत्र का है जहां शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। विवाह समारोह में हुई हर्ष फायरिंग में एक भाजपा नेता धर्मेंद्र भाटी की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। दरअसल बुलंदशहर के ककोड़ कस्बे से शिवम की बारात चोला थाना क्षेत्र के गांव खानपुर में पहुंची थी । जहां दूल्हा शिवम मंडप के दरवाजे पर तिलक के लिए के पहुंचा ही था तभी इस दौरान लड़की के परिवार में शामिल गांव खानपुर निवासी सुग्रीव सोलंकी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि कई बार फायर करने के बाद सुग्रीव सोलंकी की पिस्टल में गोली फस गई सुग्रीव सोलंकी के द्वारा बार-बार पिस्टल का ट्रिगर दबाने के बाद भी पिस्टल नहीं चली। लेकिन अचानक पिस्टल से गोली चल गई और वहीं पास में कुर्सी पर बैठे अजय नगर निवासी भाजपा नेता धर्मेंद्र भाटी के हाथ को चीरते हुए गोली सीने में जा लगी। भाजपा नेता धर्मेंद्र भाटी के गोली लगने के बाद शादी में अफरा तफरी मच गई तभी कुछ लोग घायल धर्मेंद्र को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले गए लेकिन धर्मेंद्र ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं घटना की जानकारी पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने धर्मेंद्र के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर जैसे-तैसे शिवम के विवाह की रस्मे निभाई गई लेकिन खुशी का माहौल गम में तब्दील हो चुका था। उधर सूचना मिलते ही बुलंदशहर एसपी सिटी शंकर प्रसाद भी घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं। शंकर प्रसाद एसपी सिटी बुलंदशहर जानकारी देते बताया परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा और संबंधित आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment