बुलन्दशहर : 28 / नवंबर / 2025 : आज खुर्जा के सभी लेखपाल तहसील परिसर में धरने पर बैठे। जनपद फतेपुर में निर्वाचन विभाग का SIR का करए कर रहे लेखपाल सुधीर कुमार पर अधिकारियो द्वारा बनाये गए अत्यधिक दबाव के कारण की गयी आत्म हत्या की दुखद घटना के विरोध में प्रांतीय कार्यकारिणी के आवाहन पर तहसील खुर्जा के सभी लेखपाल आज सुबहे 10 बजे से शाम 5 बजे तक धरने पर बैठे रहे। खुर्जा के तहसील अध्य्क्ष लक्ष्मन सिंह राघव ने हड़ताल की सभा की अध्य्क्षता की। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि वर्तमान परिवेश में बदलते व्यवहार एव संवेदनहीनता के परिणाम स्वरूप उक्त घटना घटित हुई। सभा का संचालन तहसील मंत्री दीपांशु भारद्वाज ने किया। धरने में मनीष कुमार , बाबूराम वर्मा , मनवीर सिंह , मोहित गुप्ता , कुमारी प्रियंका , विष्णु कुमार , रवि कुमार , शिवम त्यागी आदि उपस्थित रहे।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












