Home » बुलंदशहर » खुर्जा जंक्शन चौकी क्षेत्र में नाले से मिला युवक का शव , चार-पांच दिनों से था लापता

खुर्जा जंक्शन चौकी क्षेत्र में नाले से मिला युवक का शव , चार-पांच दिनों से था लापता

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलन्दशहर : 30 / नवंबर / 2025 :  खुर्जा जंक्शन चौकी क्षेत्र के देसी शराब के ठेके के सामने नाले में युवक का शव मिला।  शव की पहचान अमर पुत्र राजू उम्र करीब 30 वर्ष निवासी विमला नगर खुर्जा जंक्शन के रूप में हुई है। . मृतक अमर की पहचान के बाद उसके परिजनों में शोक का माहौल है। परिजनों ने बताया कि अमर पिछले चार-पांच दिनों से लापता था और उसकी लगातार तलाश की जा रही थी। अमर के पिता का नाम राजू है, जो इस हादसे से बहुत दुखी हैं।आस पास के दुकान वाले ने शव को देखने के बाद पुलिस को सूचना दी । सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। लेकिन घरवालों की मिन्नतों के बाद शव को घर वालों को सुपुर्द कर दिया गया। इस घटना से स्थानीय लोगों में भी शोक की लहर है। लोगों ने पुलिस से मांग की है कि इस मामले की जांच कर दोषियों को सजा दिलाई जाए। पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया है कि वह पूरे मामले की जांच करेगी और दोषियों को सजा दिलाएगी।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment