Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में पुलिस ने नवम्बर माह में गुम हुए 142 मोबाइल फोन किये बरामद ,खिल उठे मोबाइल स्वामियों के चहरे।

बुलंदशहर में पुलिस ने नवम्बर माह में गुम हुए 142 मोबाइल फोन किये बरामद ,खिल उठे मोबाइल स्वामियों के चहरे।

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलन्दशहर : 7 / दिसम्बर / 2025 :  बुलंदशहर पुलिस ने नवंबर महीने में गुम हुए 142 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कीमत लगभग 28.5 लाख रुपये है। एसएसपी बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह ने इन मोबाइल फोन को उनके मालिकों को वापस किया। अपने खोए हुए मोबाइल फोन वापस पाकर मोबाइल स्वामियों के चेहरे पर खुशी देखी गई। उन्होंने बुलंदशहर पुलिस का धन्यवाद किया और आभार व्यक्त किया। यह कार्रवाई भारत सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर की गई। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य गुम या चोरी हुए मोबाइलों को ट्रैक कर वापस दिलाना और उनके दुरुपयोग को रोकना है। यह अभियान अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन और पुलिस उपमहानिरीक्षक, मेरठ परिक्षेत्र के आदेशानुसार चलाया गया। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने जनपद के 27 थाना क्षेत्रों में गुम और खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

 

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment