बुलन्दशहर : 8 / दिसंबर / 2025 : बुलंदशहर के गुलावठी में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। देवली गांव के पास बुलेट और कार की टक्कर में युवक की जान गई। मृतक युवक की पहचान कपिल के रूप में हुई है, जो ग्रेटर नोएडा में एक कंपनी में कार्यरत था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि युवक गुलावठी से ग्रेटर नोएडा जा रहा था, तभी देवली गांव के पास यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सनौटा चौकी प्रभारी शिवम कुमार ने बताया कि देवली गांव के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि परिजनों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












