बुलन्दशहर : 8 / दिसंबर / 2025 : बुलंदशहर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है! पुलिस के ऑपरेशन लंगड़ा में एक 20 हजार रुपये का इनामी बदमाश अफरोज घायल हो गया। अफरोज गाजियाबाद का रहने वाला है और बुलंदशहर में ATM कक्षों में लोगों की मदद करने के नाम पर उनके ATM कार्ड बदलकर खाते से रकम उड़ा लेता था। पुलिस ने उसके कब्जे से स्कूटी, तमंचा, कारतूस आदि बरामद किए हैं। अफरोज के खिलाफ बुलंदशहर और गाजियाबाद में 8 अपराधिक मामले दर्ज हैं। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एएसपी ऋजुल बताया कि थाना कोतवाली नगर इलाके में स्वाट टीम और नगर पुलिस की चेकिंग करने के दौरान 20 हजार के इनामी बदमाश के साथ मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में हुई दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग में 20 हजार का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हुआ है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












