खुर्जा : 15 / फरवरी / 2026 : खुर्जा में महाशिवरात्रि के उपलक्ष में रविवार को महाकाल की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का शुभारंभ समाज सेवी राम दिवाकर ने महाकाल की पूजा अर्चना कर किया। शोभायात्रा जय श्री महाकाल सेवा समिति के तत्वाधान में श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर से शुरू होकर हनुमान टीला, छोटी होली, बड़ी होली, खारी कुआं होते हुए श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। शोभा यात्रा में संस्कार सार्थक, पवन शर्मा, मोहित अग्रवाल , अमित शर्मा, ठाकुर सुनील सिंह , दीपांशु शर्मा, आकाश अग्रवाल, मुकुल कश्यप विशाल कसूता, कुणाल ठाकुर आदि का शोभायात्रा में सहयोग रहा।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












