8 / मार्च / 2026 : UGC के विरोध में दिल्ली रामलीला मैदान पहुंचे भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह को पीएसी और दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर दिल्ली के साउथ थाना मैदान गढ़ी में ले जाकर बंद कर दिया है। साथ में राजीव उपाध्याय , यशपाल सिंह खटीक, बंटी सिंह , लोधी ठाकुर, संदीप सिंह बनवारीपुर सहित मध्यप्रदेश राजस्थान हरियाणा के साथी भी बंद रहे।
ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि जब तक यूजीसी कानून वापिस नहीं होगा तब तक पूरे देश में मजबूती से इसका विरोध करते रहेंगे। क्योंकि इस कानून से युवाओं का भविष्य खतरे में है। सरकार को इस कानून को लागू करने की क्या जरूरत थी अब बात रही आंदोलन की तो पूरे देश का स्वर्ण समाज एक हो चुका है। सरकार को ये यूजीसी कानून वापस लेना पड़ेगा।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












