Home » बुलंदशहर » खुर्जा के एकेपी डिग्री कॉलेज का तृतीय एकदिवसीय शिविर ग्राम उस्मापुर में एन एस एस लक्ष्य गीत के साथ में प्रारम्भ हुआ

खुर्जा के एकेपी डिग्री कॉलेज का तृतीय एकदिवसीय शिविर ग्राम उस्मापुर में  एन एस एस लक्ष्य गीत के साथ में प्रारम्भ हुआ

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 10 / मार्च / 2026 :  एकेपी डिग्री कॉलेज खुर्जा की राष्ट्रीय सेवा योजना  प्रथम इकाई का तृतीय एकदिवसीय शिविर ग्राम उस्मापुर  में एन एस एस लक्ष्य गीत के साथ में प्रारम्भ हुआ। कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनु आर्या ने बताया कि आज उस्मापुर  ग्राम के प्राथमिक विद्यालय में प्री कैंप लगाया गया।

जिसके प्रथम सत्र में स्वयं सेविकाओं ने उत्तम स्वास्थ्य व मन मस्तिष्क की शुद्धता हेतु सूर्य नमस्कार, भूमि नमस्कार, सर्वांगासन, ताड़ासन, भुजंगासन, उत्तानपादासन, मत्स्यासन, चक्रासन , हलासन आदि योगासनों का अभ्यास किया।

 

द्वितीय सत्र में स्वयं सेविकाओं ने परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया तथा ग्रामवासियों को स्वच्छता का सन्देश दिया तथा स्वयं सेविकाओं ने ग्राम में शिक्षा का अधिकार तथा  डिजिटल साक्षरता के लिए शिक्षा विषय पर जन जागरूकता रैली निकाली। सात दिवसीय विशेष शिविर का समस्त ग्रामवासियों को निमंत्रण दिया। तदनन्तर स्वयंसेविकाओं ने डिजिटल शिक्षा की उपादेयता विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया। खेल-कूद व जलपान के तृतीय एक दिवसीय शिविर का समापन हुआ।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This