सुनील पाठक गोरखपुर
गोरखपुर : 8 / अप्रैल / 2026 : गोरखपुर के मानी राम स्थित प्रिशा स्कूल में ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें स्कूल गोरखपुर मंडल में से लगभग 40 विद्यालयों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विषय स्कूल के प्रधानाचार्य डॉक्टर शिप्रा ने किया।

इस प्रतियोगिता का आयोजन जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के कोच पंकज कुमार पांडे जी ने किया। इस प्रतियोगिता में परीक्षक आशीष श्रीवास्तव अरविंद उपस्थित रहे। साथ ही बच्चों ने मनमोहन मॉडल भी प्रस्तुत किया।
प्रिशा इंटर स्कूल की इस प्रतियोगिता में आंचल, आयुष, और आदर्श, ने गोल्ड मेडल विधि, समीक्षा, मधु ,और सुमित ,ने ब्रांड मेडल प्राप्त किया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य डॉक्टर श्रद्धा ने बताया की विद्यालय जैसे पवित्र जगह पर शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और ताइक्वांडो जैसे प्रोग्राम होते रहने चाहिए इससे छात्र-छात्राओं में विपरीत परिस्थितियों से मुकाबला करने की क्षमता बढ़ती है और यह हर छात्र और छात्रों में होना चाहिए।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












