Home » उत्तर प्रदेश » हाथरस में ‘गौ माता को राष्ट्र माता’ घोषित करने की मांग को लेकर सिग्नेचर अभियान तेज

हाथरस में ‘गौ माता को राष्ट्र माता’ घोषित करने की मांग को लेकर सिग्नेचर अभियान तेज

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

दुष्यंत पचौरी , हाथरस

 

 

हाथरस : 28 / अप्रैल / 2026 :  जनपद में ‘गौ माता को राष्ट्र माता’ घोषित करने की मांग को लेकर सिग्नेचर अभियान लगातार जारी है। जिला प्रभारी गौ सेवक राहुल उपाध्याय ने बताया कि यह अभियान तब तक चलता रहेगा, जब तक सरकार इस मांग पर निर्णय नहीं लेती।

उन्होंने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति, आस्था और अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है, इसलिए उसे राष्ट्र माता का सम्मान मिलना चाहिए। इस अभियान के दौरान तहसील प्रभारी आशुतोष अग्रवाल, रामकुमार अग्रवाल, मदन गोपाल वार्ष्णेय, दीप्ति वार्ष्णेय, रत्नेश रत्न, सुरेश अग्रवाल, संचय नवीन वार्ष्णेय, जीतू सिंह राणा, रोहित कुशवाहा, कृष्णा राय, यश कश्यप, पंकज मित्तल, पंकज अग्रवाल, शिव शंकर गुलाटी, चेतन अग्रवाल, जय किशन राणा, गोपाल, गोविंद मिश्रा, अंशु पंडित, प्रांशु भारद्वाज, रोहित राजपूत, केके, गौरव पाठक, राधा मोहन सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके साथ ही वृंदावन से आईं आरती किशोरी दीदी एवं श्री कृष्ण स्वरूप जी महाराज, नवग्रह मंदिर से दिनेश गुरु जी ने भी अभियान को समर्थन दिया।

सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि यह अभियान केवल एक मांग नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के संरक्षण का संकल्प है। अंत में प्रशासन से अपील की गई कि जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस मांग को उच्च स्तर तक गंभीरता से पहुंचाया जाए।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment