Home » बुलंदशहर » चोला और ककोड़ क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती

चोला और ककोड़ क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 9 / मई / 2026 :  चोला और ककोड़ क्षेत्र के विभिन्न गांवों में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। क्षेत्र के ग्राम खानपुर, कादिलपुर, खबरा, शेरपुर, नगला बंसी, गांगरौल, दाउदपुर और भोंरा में जयंती के अवसर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को याद किया।

कार्यक्रमों के दौरान गांवों में शोभायात्राएं निकाली गईं तथा महाराणा प्रताप के चित्र एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में समाजसेवी संजीव भाटी, नलिन सोलंकी, सतपाल प्रधान, मनोज सोलंकी, भारत सोलंकी, धर्मेंद्र सोलंकी, राकेश, राजू ठाकुर, योगेंद्र ठाकुर, अरविंद सोलंकी, कमल सोलंकी, भीम भाटी, सुनील प्रधान, राकेश कुमार, हरि सिंह नेताजी, अमर सिंह, पप्पू सोलंकी, राहुल, राहुल सोलंकी, कपिल ठाकुर और मनीष ठाकुर सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने और समाज में एकता बनाए रखने का संदेश भी दिया गया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment