Home » बुलंदशहर » डिबाई में श्याम बाबा कीर्तन में पहुंचे महंत ओमेंद्र महाराज, भक्तिमय माहौल में झूमे श्रद्धालु

डिबाई में श्याम बाबा कीर्तन में पहुंचे महंत ओमेंद्र महाराज, भक्तिमय माहौल में झूमे श्रद्धालु

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

डिबाई : 15 / मई / 2026 :  बदायूं जनपद स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मनोना धाम के संत एवं आध्यात्मिक गुरु महंत ओमेंद्र महाराज बुधवार देर शाम डिबाई पहुंचे। वह मनोना धाम की बेटी शिवानी लोधी निवासी मोहल्ला सराय किशन चंद, डिबाई द्वारा आयोजित श्याम बाबा के भव्य कीर्तन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम में गुरुजी के आगमन से श्रद्धालुओं और भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिला।

बताया गया कि शिवानी लोधी पिछले लगभग तीन वर्षों से मनोना धाम में सेवा दे रही हैं और गुरुजी की परम भक्त हैं। उन्होंने अपने निवास पर श्याम बाबा के कीर्तन का आयोजन कराया था, जिसमें विशेष रूप से महंत ओमेंद्र महाराज को आमंत्रित किया गया था। गुरुजी के कार्यक्रम में पहुंचते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

श्रद्धालुओं ने गुरुजी का फूल-मालाओं के साथ स्वागत कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कीर्तन में प्रस्तुत भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में झूमते रहे। कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की बड़ी संख्या मौजूद रही। श्याम बाबा के जयकारों और भजनों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

इस अवसर पर महंत ओमेंद्र महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए धर्म, सेवा और सद्भाव का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भक्ति और सेवा से ही मनुष्य को आत्मिक शांति प्राप्त होती है तथा समाज में प्रेम और भाईचारा मजबूत होता है। गुरुजी ने लोगों से सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान भी किया।

गौरतलब है कि महंत ओमेंद्र महाराज अपने धार्मिक प्रवचनों, सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं समाज सेवा कार्यों के लिए प्रदेशभर में प्रसिद्ध हैं। उनके अनुयायी विभिन्न जिलों में मौजूद हैं और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मनोना धाम पहुंचकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment