ककोड़ के मुख्य बाजार में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचा

बुलंदशहर : 15 / मई / 2026 :  थाना ककोड़ क्षेत्र के कस्बा ककोड़ स्थित सैनी मार्केट में शुक्रवार को उस समय दहशत फैल गई, जब बाइक सवार आधा दर्जन बदमाशों ने एक युवक की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में युवक बाल-बाल बच गया। जवाबी बचाव में युवक ने भी अपनी लाइसेंसी राइफल से फायर किए, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार गांव धनौरा निवासी जितेंद्र पुत्र धर्मपाल शुक्रवार करीब 12 बजे ककोड़ कस्बे में बॉबी की दुकान से मोबाइल लेने आया था। जैसे ही वह दुकान के पास पहुंचा, तभी दो बाइक पर सवार करीब आधा दर्जन बदमाशों ने उसकी कार को घेर लिया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाशों ने करीब 9 राउंड फायर किए, जिससे पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

 

हमले के दौरान जितेंद्र ने अपनी लाइसेंसी राइफल से बचाव में दो राउंड फायर किए। जवाबी फायरिंग होते ही बदमाश मौके से भाग निकले। भागते समय आरोपी एक बैग और मोबाइल मौके पर छोड़ गए। पुलिस के अनुसार बैग से तीन लोडेड मैगजीन बरामद हुई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जितेंद्र के पिता धर्मपाल सिंह ने बताया कि परिवार की पुरानी रंजिश चल रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में उनके भाई की हत्या हुई थी, जबकि 2020 में उनके पिता और 2021 में बेटे संदीप की भी हत्या कर दी गई थी।

सिकंदराबाद क्षेत्राधिकारी भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि अज्ञात हमलावरों द्वारा कार पर फायरिंग की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर पीड़ित परिवार के घर पर चार पुलिसकर्मी और दो गनर तैनात किए गए हैं। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment