दुष्यंत पचौरी , हाथरस
हाथरस : 15 / मई / 2026 : दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र गुतहरा से जुड़े उपभोक्ताओं को रविवार को चार घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। विभाग द्वारा सादाबाद से आने वाली 33 केवी मेन लाइन पर पेड़ों की छंटाई और आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जाएगा।

विद्युत विभाग के अनुसार 17 मई 2026, रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। इस दौरान उपकेंद्र गुतहरा से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

अवर अभियंता राजेंद्र यादव ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले अपने आवश्यक कार्य निपटा लें तथा विभाग के रखरखाव कार्य में सहयोग करें।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












