Home » बुलंदशहर » खुर्जा में कट आउट फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल विभाग मौके पर

खुर्जा में कट आउट फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल विभाग मौके पर

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 15 / मई / 2026 :  खुर्जा में कट आउट बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगने के बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य जारी है।

बताया जा रहा है कि रिहायशी इलाके में कट आउट बनाने का काम चल रहा था। जिस मकान में आग लगी, वह रवि शर्मा नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है।

आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मौके पर स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौजूद है। आसपास के लोगों को एहतियात के तौर पर सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment