खुर्जा : 15 / मई / 2026 : जनपद बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहल्ला खिरखानी में मामूली विवाद के बाद एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कहासुनी के बाद तीन युवकों ने मिलकर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी।

मारपीट की पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक एक युवक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।
घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












