Home » बुलंदशहर » 437 छात्राओं को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित, शिक्षा के महत्व पर दिया जोर

437 छात्राओं को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित, शिक्षा के महत्व पर दिया जोर

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जहांगीराबाद  : 15 / मई / 2026 :  जहांगीराबाद नगर के डॉ. अनूपलाल बंसल बालिका इंटर कॉलेज में शुक्रवार को निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 1 से 8 तक की 437 छात्राओं को मुफ्त पाठ्य पुस्तकें वितरित की गईं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनय कुमार एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीकांत पांडे मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों अधिकारियों ने कॉलेज के संस्थापक डॉ. अनूपलाल बंसल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। कॉलेज प्रबंधक विपिन बंसल एवं प्रधानाचार्या अर्चना गौतम ने मुख्य अतिथियों को बुके व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

प्रधानाचार्या अर्चना गौतम ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए छात्राओं की शैक्षिक उपलब्धियों और विद्यालय की गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में समाजसेवी सूर्यप्रकाश बंसल, मनीष बंसल सहित अन्य लोगों ने भी शिक्षा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीकांत पांडे ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने अभिभावकों से बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान अजय गोयल, मनोज कुमार सहित विद्यालय स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment