Home » उत्तर प्रदेश » प्राथमिक विद्यालय की मांग पर अनोखे आंदोलन में उतरे विधायक अमिताभ बाजपेई

प्राथमिक विद्यालय की मांग पर अनोखे आंदोलन में उतरे विधायक अमिताभ बाजपेई

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

कानपुर : 15 / मई / 2026 :  अमिताभ बाजपाई  ने परमट क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय निर्माण की मांग को लेकर अपने आंदोलन को और तेज कर दिया है। नजरबंदी के बीच विधायक ने प्रशासन के खिलाफ अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन करते हुए डमरू बजाकर अधिकारियों को जगाने की कोशिश की।

अपने आवास के बाहर समर्थकों को संबोधित करते हुए विधायक ने ऊपरी वस्त्र त्याग दिए और संकल्प लिया कि जब तक परमट में प्राथमिक विद्यालय का निर्माण शुरू नहीं हो जाता, तब तक वह कुर्ता नहीं पहनेंगे और पैरों में चप्पल भी धारण नहीं करेंगे। उनके इस कदम ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है।

विधायक का कहना है कि क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं और लंबे समय से प्राथमिक विद्यालय की मांग की जा रही है, लेकिन प्रशासन इस मुद्दे पर गंभीरता नहीं दिखा रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार मांग उठाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी आंदोलन को समर्थन देते हुए प्रशासन से जल्द निर्णय लेने की मांग की। वहीं विधायक के इस प्रतीकात्मक विरोध को लेकर शहर में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment