खुर्जा : 24/ मई / 2026 : बुलंदशहर के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव कलंदरगढ़ी में रविवार को रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई। अवैध संबंधों के शक में एक युवक ने अपनी पत्नी और सगे पिता को गोली मार दी। घटना में पिता रियाजुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी सना ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर एसएसपी सहित पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी बेटे को अपनी पत्नी और पिता के बीच अवैध संबंध होने का शक था, जिसके चलते उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
![]()
