गोरखपुर : 25 / मई / 2026 : गोरखपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने आज गोरखपुर जिलाधिकारी से मिलकर इलाहाबाद की घटना पर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन सोपा। ज्ञापन में दिए गए विवरण के अनुसार अवगत कराया गया कि महोबा जनपद की रहने वाली एक दलित छात्र जो नीट की तैयारी कर रही थी।
उसे कुछ आपराधिक तत्वों द्वारा अपहरण कर प्रयागराज में 16 दिनों तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। और उसके प्राइवेट अंगों को अमानवीय तरीके से जलते हुए सिगरेट से जलाने का काम किया गया और जबरदस्ती शादी का मामला सामने आया है।
जो शासन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है। इस शासन में अपराधियों का हौसला बुलंद है जो स्वस्थ समाज के लिए गंभीर चिंता का बना विषय बना हुआ है ।ऐसी घटनाएं समाज में भय एवं महिलाओं में आतंक पैदा करती हैं।
इस सरकार के द्वारा महिला अपराध में ऐसी घटनाओं पर उदासीनता गंभीर चिंता का विषय है ।कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश तिवारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि इस सरकार में अपराध चरम सीमा पर है। सरकार और जिला प्रशासन का कोई कंट्रोल नहीं है और कांग्रेस पार्टी मांग करती है की अति शीघ्र इस घटना का पर्दाफाश किया जाए। और अपराधियों को उनके अपराध के हिसाब से सजा दिया जाए।

और साथ ही यह भी मांग किया गया कि अपराधियों को गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल कर फांसी की सजा दिया जाए। पीड़ित परिवार को एक नौकरी और एक करोड रुपए का मुआवजा दिया जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा की व्यवस्था किया जाए , अगर ऐसा नहीं होता है तो आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी जनहित के तौर पर लंबी लड़ाई लड़ने का फैसला करेगी। जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी । ज्ञापन देते समय जिला अध्यक्ष कांग्रेस राजेश कुमार तिवारी अन्य जनपदीय पदाधिकारी और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मौके पर उपस्थित रहे।
![]()
