Home » बुलंदशहर » समाजसेवी कैप्टन सतेंद्र सिंह ने कराया पोखर के पानी का समाधान, पाइपलाइन से खेतों तक पहुंचाया पानी

समाजसेवी कैप्टन सतेंद्र सिंह ने कराया पोखर के पानी का समाधान, पाइपलाइन से खेतों तक पहुंचाया पानी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

चोला : 25 / मई / 2026 :  चोला क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर रिठौरी में समाजसेवी कैप्टन सतेंद्र सिंह द्वारा गांव और किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक सराहनीय पहल की गई है। गांव की ओवरफ्लो पोखर के पानी को व्यर्थ बहने से रोकते हुए जमीन में पाइपलाइन डलवाकर किसानों के खेतों तक पहुंचाने का कार्य कराया गया है।

कैप्टन सतेंद्र सिंह ने बताया कि यह कार्य उन्होंने अपने निजी खर्च से कराया है, ताकि किसानों को सिंचाई में आसानी हो सके और खेतों तक पर्याप्त पानी पहुंच सके। उनका कहना है कि यह केवल पाइपलाइन नहीं, बल्कि किसानों की मेहनत, फसलों और गांव की खुशहाली को मजबूत करने का प्रयास है।

गांव के लोगों का कहना है कि आज के समय में जहां कई लोग केवल बड़े-बड़े वादे करते हैं, वहीं कुछ लोग जमीन पर उतरकर गांव और किसानों की समस्याओं को अपनी जिम्मेदारी मानते हुए समाधान करने का कार्य कर रहे हैं। इस पहल से किसानों को सिंचाई में राहत मिलेगी और खेती को मजबूती मिलेगी।

ग्रामीणों ने कैप्टन सतेंद्र सिंह के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि किसान मजबूत होगा तो गांव भी तरक्की करेगा। गांव में इस कार्य को लेकर खुशी का माहौल है और लोग इसे गांव के विकास की दिशा में बड़ा कदम मान रहे हैं।

कैप्टन सतेंद्र सिंह पुत्र श्री महेंद्र सिंह निवासी ग्राम रसूलपुर रिठौरी, सिकंदराबाद, बुलंदशहर द्वारा किए गए इस कार्य की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment