स्व. प्रदीप अग्रवाल की स्मृति में 16 जून को भव्य कवि सम्मेलन, देशभर के कवि करेंगे काव्य पाठ

खुर्जा : 13 / जून / 2026 :  खुर्जा शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं उद्योगपति, ओम टिंबर एंड फर्नीचर्स के जनक स्वर्गीय  प्रदीप अग्रवाल जी की पावन स्मृति में 16 जून 2026 को एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सायं 7:00 बजे से ट्रेड फेयर एवं लंदन सिटी कार्निवाल, एसएमजेईसी कॉलेज मैदान, नॉवल्टी रोड, खुर्जा में आयोजित होगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  शिव किशोर गौड़ एडवोकेट होंगे, जबकि सुप्रसिद्ध कवि सौरभ जैन ‘सुमन’ विशेष अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इस अवसर पर देश के विभिन्न नगरों से पधार रहे प्रतिष्ठित कवि एवं कवयित्रियां अपनी ओजस्वी, भावपूर्ण एवं मनोरम रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

कवि सम्मेलन में डॉ. चंद्रमणि ब्रह्मदत्त, अंजना जैन, रंजन शर्मा ‘पक्का बिहारी’, संजय शर्मा ‘रुद्र’, नीलम नीलमणि, स्वाति गोयल, रुद्राणी पूजन शर्मा तथा युवा प्रतिभा सानवी जैन अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देंगी।

इसके अतिरिक्त खुर्जा के राष्ट्रीय कवि जय किशन ‘जय’ एवं साहित्यकार के. सी. गौड़ भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

कार्यक्रम का आयोजन काव्य साधना मंच द्वारा किया जा रहा है। मंच की संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. साधना अग्रवाल ‘साधिका’ कार्यक्रम का संचालन करेंगी।

डॉ. साधना अग्रवाल ‘साधिका’ ने नगर एवं आसपास के समस्त साहित्य एवं काव्य प्रेमियों से आग्रह किया है कि वे समय से पहुंचकर इस भव्य, अलौकिक एवं रसपूर्ण काव्य संध्या का आनंद लें तथा अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment