Home » बुलंदशहर » भोंरा गांव में अखंड रामायण पाठ का हुआ समापन, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

भोंरा गांव में अखंड रामायण पाठ का हुआ समापन, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

ककोड़ : 15 / जून / 2026 :  ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव भोंरा निवासी समाजसेवी भीम सिंह भाटी पुत्र स्वर्गीय गजराज सिंह भाटी के आवास पर आयोजित अखंड रामायण पाठ का रविवार को विधि-विधान के साथ समापन हुआ। समापन के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद स्वरूप भंडारे का आयोजन किया गया।

 

भंडारे में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाई। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जयकारों के साथ धर्म लाभ प्राप्त किया।

इस अवसर पर करण सिंह भाटी, जीतपाल सिंह भाटी, नरेंद्र सिंह भाटी, लव सिंह भाटी, कैप्टन अश्वनी भाटी, रिटायर्ड कैप्टन अर्जुन सिंह, नन्हे खां, बबलू, डब्लू, संतोष कुमार एडवोकेट, रिशिपाल कुमार एडवोकेट, रवि भाटी, अरुण कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
आयोजकों ने भंडारे में पहुंचे सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वालों की सराहना की।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This