Home » उत्तर प्रदेश » महिला का भेष धरकर चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, दो और आरोपी गिरफ्तार

महिला का भेष धरकर चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, दो और आरोपी गिरफ्तार

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक , गोरखपुर

 

गोरखपुर : 16 / जून / 2026 :  गोरखपुर के कोतवाली क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को पुलिस ने चुनौती के रूप में लेते हुए बड़ा खुलासा किया है। सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए महिला का भेष धारण कर चोरी करने वाले गैंग के दो और सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पहले ही इस गैंग के एक सदस्य को जेल भेज चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से नकदी, मोबाइल फोन और चांदी के सिक्के बरामद किए गए हैं।

कोतवाली थाने में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसपी सिटी निमिष पाटिल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि चोरी की वारदातों को अंजाम देने के लिए आरोपी महिला का भेष धारण करते थे, ताकि किसी को उन पर शक न हो और सीसीटीवी कैमरों की पहचान से भी बचा जा सके। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इमरान उर्फ रियासत और राशिद खान के रूप में की है।

पुलिस के अनुसार राशिद खान ई-रिक्शा चालक है, जो गैंग के सदस्यों को वारदात स्थल तक पहुंचाने और वापस लाने का काम करता था। पूछताछ में पता चला कि महिला का भेष धारण कर चोरी करने का आइडिया गैंग के सदस्य अरबाज ने दिया था। वह घर की महिलाओं के कपड़े पहनकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस पहले ही अरबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से 22 हजार रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन और नौ चांदी के सिक्के बरामद किए गए हैं।

इस पूरे खुलासे में कोतवाली प्रभारी क्षेत्रपाल सिंह, नखास चौकी प्रभारी दुर्गेश कुमार वैश्य, बक्शीपुर चौकी प्रभारी आदित्य कुमार पांडे समेत पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This