सुनील पाठक , गोरखपुर
गोरखपुर : 16 / जून / 2026 : गोरखपुर शहर के प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य डॉ. वाई.डी. सिंह की सातवीं पुण्यतिथि पर सोमवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चिकित्सकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने भाग लेकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव रहे, जबकि अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष विश्वनाथ तिवारी ने की। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, पूर्व राज्यसभा सदस्य कनकलता सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने डॉ. वाई.डी. सिंह को याद करते हुए कहा कि वे मिलनसार, सरल और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाले व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने कभी किसी समाज या वर्ग के प्रति भेदभाव नहीं किया और हमेशा लोगों का सम्मान किया। उनकी यही विशेषताएं उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बनाती थीं और उन्हें विधान परिषद तक पहुंचाने में सहायक रहीं।
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने उनके सामाजिक, राजनीतिक और चिकित्सकीय योगदान को याद करते हुए कहा कि डॉ. सिंह ने अपने कार्यकाल में अनेक जनहितकारी कार्य किए, जिनकी छाप आज भी लोगों के दिलों में कायम है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अपने विचार व्यक्त कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर आगंतुकों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई, जिसकी लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम में पूर्व महापौर अंजू चौधरी, आईएमए अध्यक्ष आर.पी. शुक्ला, आईएपी अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र राय, जीपी एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. बिजाहट करीम, डॉ. रविकांत, बी.पी. त्रिपाठी, आरती त्रिपाठी, डॉ. के.पी. कुशवाहा, डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ. अनीता मेहता, डॉ. दिलीप मणि त्रिपाठी, डॉ. ओ.आर.डी. सिंह, श्वेता शेखर, सरगम शेखर, नरेश राज, धर्मेंद्र चंद्र सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

![]()
