Home » बुलंदशहर » खुर्जा में मोम-दियों के गोदाम में लगी भीषण आग, पांच दमकल गाड़ियां बुझाने में जुटीं

खुर्जा में मोम-दियों के गोदाम में लगी भीषण आग, पांच दमकल गाड़ियां बुझाने में जुटीं

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 16 / जून / 2026 :  कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के कबूतर पैंठ के निकट स्थित मुरारी नगर में मंगलवार को मोम और दियों से भरे एक गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि उसकी लपटें पास के एक मकान तक पहुंच गईं। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

 

फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास करती रहीं। घंटों की मशक्कत के बाद भी समाचार लिखे जाने तक आग बुझाने का कार्य जारी था। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
फायर अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया जाएगा। वहीं पड़ोसी मुबारिक खान ने बताया कि आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों ने सुरक्षित स्थानों की ओर रुख कर लिया।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This