Home » उत्तर प्रदेश » विवादित भूमि पर पानी की टंकी निर्माण रोकने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन

विवादित भूमि पर पानी की टंकी निर्माण रोकने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक , गोरखपुर

 

बस्ती  : 19 / जून / 2026 : राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष राम सुमेर यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपकर रूधौली तहसील क्षेत्र के राजस्व ग्राम परसाजप्ती तप्पा बांसखोर में प्रस्तावित पानी की टंकी के निर्माण कार्य को रोकने की मांग की।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि रेखा देवी की भूमि, गाटा संख्या 131/0.099, जो न्यायालय में विचाराधीन है और जिस पर स्थगन आदेश प्रभावी है, वहां ग्राम प्रधान और राजस्व लेखपाल द्वारा जबरन पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। ज्ञापन में कहा गया कि यह कार्रवाई न्यायालय के आदेशों की अवहेलना है।

पदाधिकारियों ने बताया कि ग्राम पंचायत के पास पेयजल टंकी निर्माण के लिए पहले से ही सरकारी भूमि गाटा संख्या 130/0.107 स्वीकृत है। इसके बावजूद विवादित भूमि पर निर्माण कार्य कराने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे अनावश्यक विवाद उत्पन्न हो सकता है।

ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए विवादित भूमि पर चल रहे निर्माण कार्य को तत्काल रोकने तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में राजकुमार शर्मा, ध्रुवचंद्र, आर.के. आरतियन सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment