Home » उत्तर प्रदेश » पीएम स्वनिधि योजना के छह वर्ष पूर्ण होने पर ‘स्वनिधि महोत्सव’ आयोजित

पीएम स्वनिधि योजना के छह वर्ष पूर्ण होने पर ‘स्वनिधि महोत्सव’ आयोजित

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक , गोरखपुर

 

बस्ती : 19 / जून / 2026 :  नगर पालिका परिषद बस्ती के सभागार में गुरुवार को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के छह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘स्वनिधि महोत्सव’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रेहड़ी-पटरी एवं फुटपाथ पर व्यवसाय करने वाले पथ विक्रेताओं ने भाग लिया।

महोत्सव के दौरान पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत पात्र पथ विक्रेताओं के ऑनलाइन आवेदन कराए गए। साथ ही योजना के तहत ऋण प्राप्त कर समय पर भुगतान करने वाले लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कई लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए।

नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे कारोबारियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस अवसर पर बड़ौदा यूपी बैंक के माध्यम से एक लाभार्थी को 15 हजार रुपये का चेक भी प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में डूडा के परियोजना निदेशक कीर्ति प्रकाश भारती ने योजना की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए लाभार्थियों का उत्साहवर्धन किया। वहीं विनीता सिंह ने पथ विक्रेताओं को योजना का अधिकतम लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।

परियोजना अधिकारी डूडा राजेश कुमार यादव एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उपस्थित बैंक प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कर समयबद्ध ऋण वितरण सुनिश्चित किया जाए।

अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बस्ती अंगद गुप्ता ने कहा कि नगर पालिका योजना के प्रभावी संचालन के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने सभी सभासदों से अपील की कि अपने-अपने वार्डों में पात्र पथ विक्रेताओं की पहचान कर उन्हें योजना से जोड़ने में सहयोग करें, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजना के लाभ से वंचित न रह सके। कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी, बैंक प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment