Home » बुलंदशहर » करोड़ों की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, किसान यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी

करोड़ों की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, किसान यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

झाझर : 22 / जून / 2026 :  कस्बा झाझर में करोड़ों रुपये मूल्य की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के आरोप सामने आए हैं। भारतीय किसान यूनियन एकता फौजी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर सज्जन सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।

 

ठाकुर सज्जन सिंह का आरोप है कि उक्त भूमि पर वर्षों पहले कुछ लोगों को पट्टे आवंटित किए गए थे, लेकिन बाद में वे पट्टे निरस्त हो गए। इसके बावजूद वर्तमान में कुछ प्रभावशाली लोग जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। उनका दावा है कि संबंधित भूमि की वर्तमान बाजार कीमत कई करोड़ रुपये है।

उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जिलाधिकारी बुलंदशहर तथा नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को सोशल मीडिया और ट्वीट के माध्यम से दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक स्तर पर मिलीभगत के कारण अवैध कब्जे की कोशिशें हो रही हैं।

 

किसान यूनियन नेता ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो भारतीय किसान यूनियन एकता फौजी आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी।

फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। स्थानीय लोगों की नजर अब प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment