Home » बुलंदशहर » साइबर टिपलाइन की रिपोर्ट पर युवक के खिलाफ एफआईआर, आपत्तिजनक सामग्री साझा करने का आरोप

साइबर टिपलाइन की रिपोर्ट पर युवक के खिलाफ एफआईआर, आपत्तिजनक सामग्री साझा करने का आरोप

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जहांगीराबाद : 25 / जून / 2026 :  साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है। इसी क्रम में साइबर टिपलाइन से प्राप्त सूचना के आधार पर जहांगीराबाद कोतवाली में एक युवक के खिलाफ बाल अश्लील सामग्री प्रसारित करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस के अनुसार एनसीआरपी (नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल) के माध्यम से प्राप्त साइबर टिपलाइन रिपोर्ट में एक व्हाट्सएप लिंक के जरिए आपत्तिजनक सामग्री साझा किए जाने की जानकारी मिली थी। रिपोर्ट का परीक्षण करने के बाद पुलिस ने ग्राम रिवाड़ा निवासी एक युवक को नामजद करते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

मामले की जांच शुरू कर दी गई है और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को एकत्र कर तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इंटरनेट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बाल अश्लीलता से संबंधित सामग्री का प्रसारण गंभीर अपराध है, जिसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाती है।

एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि साइबर एजेंसियों और स्थानीय पुलिस के समन्वय से ऐसे मामलों की निगरानी की जाती है। संदिग्ध गतिविधि चिन्हित होने के बाद प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया का उपयोग करते समय किसी भी प्रकार की अवैध, आपत्तिजनक या प्रतिबंधित सामग्री को साझा करने से बचें, क्योंकि ऐसा करना कानूनन दंडनीय अपराध है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This