Home » बुलंदशहर » खुर्जा : थोक किराना व्यापारी की दुकान पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 40 किलो संदिग्ध चाय जब्त

खुर्जा : थोक किराना व्यापारी की दुकान पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 40 किलो संदिग्ध चाय जब्त

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा (बुलंदशहर) : 25 / जून / 2026 :   खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने गुरुवार को खुर्जा नगर क्षेत्र के मंडी दानगंज स्थित एक थोक किराना व्यापारी की दुकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में संदिग्ध चाय बरामद की। कार्रवाई के दौरान टीम ने करीब 40 किलो चाय जब्त करते हुए उसके नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए।

जानकारी के अनुसार टाटा कंपनी के लीगल एडवाइजर प्रभात कुमार गुप्ता की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंडी दानगंज स्थित “नवीन बंसल बरीपुरी” नामक दुकान पर छापा मारा। अधिकारियों का दावा है कि दुकान पर टाटा कंपनी के रैपर में नकली चाय बेची जा रही थी।

छापेमारी के दौरान मौके से भारी संख्या में टाटा कंपनी के पैकिंग रैपर और चाय के पैकेट बरामद हुए। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने तीन नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सहायक खाद्य आयुक्त ममता चौधरी ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की गई है। प्रथम दृष्टया मामला ब्रांडेड कंपनी के नाम पर संदिग्ध चाय बेचने का प्रतीत होता है। वहीं टाटा कंपनी के लीगल एडवाइजर प्रभात कुमार गुप्ता ने कहा कि कंपनी के ब्रांड नाम का दुरुपयोग किए जाने की शिकायत मिलने पर विभाग को सूचना दी गई थी, जिसके बाद कार्रवाई की गई।
फिलहाल खाद्य सुरक्षा विभाग मामले की जांच में जुटा है और लैब रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This