जमीन पर कब्जे के विवाद में चली गोलियां, इलाके में फैली दहशत

खुर्जा : 3 / जुलाई / 2026 :  बुलंदशहर जनपद के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव सौदा हबीबपुर में जमीन पर कथित अवैध कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि पथराव के बाद आधा दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग होने का आरोप है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि गांव सौदा हबीबपुर स्थित चौधरी कल्याण सिंह के भट्टे की जमीन पर कथित अवैध कब्जे को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि भू-माफिया राधे तौमर द्वारा जमीन पर कब्जे का प्रयास किया जा रहा था, जिसके चलते दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया और फायरिंग की घटना सामने आई।

घटना की सूचना मिलते ही खुर्जा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर रही है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment