सुनील पाठक , गोरखपुर
देवरिया : 27 / जुलाई / 2026 : देवरिया नगर पंचायत भलुअनी में बरसात से पहले नालों की सफाई का कार्य तेज कर दिया गया है। जलजमाव और बीमारियों से बचाव के लिए नगर पंचायत द्वारा वार्डों में नाला सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

आज नगर पंचायत कर्मचारियों द्वारा मुख्य मार्गों और आवासीय क्षेत्रों के नालों से गंदगी व कचरा निकालकर सफाई कराई गई। सफाई के बाद नालों में बहाव सुचारू हो गया है।
नगर पंचायत प्रशासन का कहना है कि बरसात में जलजमाव की समस्या न हो, इसके लिए पूरे नगर में चरणबद्ध तरीके से नाला सफाई कराई जाएगी। आम जनता से भी अपील की गई है कि नालों में कचरा न डालें ताकि सफाई व्यवस्था बनी रहे।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












